Advertisement

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत पार्किंग व बिना टिकट यात्रा पर रेलवे की सख्ती

काठगोदाम, 5 सितम्बर।
रेल प्रशासन ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यातायात अवरोध और यात्रियों को हो रही असुविधा को गंभीरता से लेते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर शिकंजा कसा।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर से एक व्यक्ति को बिना प्लेटफार्म/यात्रा टिकट के पकड़ा गया, जबकि चार व्यक्तियों को रेलवे गेस्ट हाउस रोड पर नो-पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया।

सभी पांचों व्यक्तियों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई और उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। अब ये सभी 6 सितम्बर को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर अपने मामले का निस्तारण कराएंगे।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *