समाचार सारांश टीम नेटवर्क

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here


कोटद्वार, 28 अगस्त 2025।

नाबालिग युवती के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

पौड़ी पुलिस ने नाबालिग युवती के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद की गई पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने संदेह जताया कि संदीप नामक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में मु0अ0सं0-213/25, धारा 137(2) BNs के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गंभीर प्रकरण को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने नाबालिग को तत्काल बरामद करने के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई। प्रयासों के फलस्वरूप नाबालिग युवती को सकुशल बरामद किया गया और आरोपी संदीप नेगी निवासी चाकीसैण पैठाणी को कलालघाटी, कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम में शामिल

  1. उ0नि0 दीपक पंवार
  2. आरक्षी बलदेव
  3. पीआरडी मोनिका

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *