नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हरिद्वार, : नाबालिग के अपहरण के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर ग्राम माटूपुर थाना भांवरकोल जिला गाजीपुर उ.प्र. हाल किरायेदार परिक्षित सैनी रामधाम कालोनी रानीपुर हरिद्वार ने 31 जुलाई को अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने नाबालिग बालिका की – तलाश के भरसक प्रयास किये तथा – पीडिता के मोबाइल की सीडीआर, -लोकेशन आदि प्राप्त कर तथा गैर जनपदों में भी तलाश की। काफी

मशक्कत के बाद 28 अगस्त को थाना दादागंज जिला बदांयू उ.प्र. से अपहर्ता वर्तमान में ग्राम गडा में अजय पुत्र रामविलास निवासी ग्राम गडा थाना दादागंज बदायूं उ.प्र. के साथ रहने की रानीपुर पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस थाना दादागंज जिला बदायूं उ.प्र. पहुंची और आरोपित अजय पुत्र रामविलास निवासी ग्राम गडा थाना दादागंज बदायू उ.प्र. को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *