ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का 26 अगस्त से 10 सितम्बर, 2025 तक अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार गंगापुर सिटी तक किया गया है। यह गाड़ी निम्नवत ठहराव एवं समय से चलाई जायेगीः-

फलस्वरूप 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी 26 अगस्त से 10 सितम्बर, 2025 तक कासगंज से 11.05 बजे प्रस्थान कर मरहरा से 11.17 बजे, अगसौली से 11.27 बजे, सिकन्दरा राव से 11.38 बजे, बस्तोई हाल्ट से 11.48 बजे रती का नगला से 11.54 बजे, हाथरस रोड से 12.07 बजे, मेंडू से 12.11 बजे, हाथरस सिटी से 12.20 बजे, मुरसान से 12.33 बजे, सोनई से 12.42 बजे, राया से 13.00 बजे, मथुरा कैंट से 13.18 बजे, मथुरा जं. से 14.40 बजे भरतपुर से 15.55 बजे, बयाना से 16.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 16.55 बजे तथा श्री महावीर जी स्टेशन से 17.07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी 18.20 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 26 अगस्त से 10 सितम्बर, 2025 तक गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर श्री महावीर जी स्टेशन से 19.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे, भरतपुर से 20.50 बजे, मथुरा जं. से 22.00 बजे, मथुरा कैंट से 22.12 बजे, हाथरस सिटी से 22.55 बजे, हाथरस रोड से 23.04 बजे, सिकन्दरा राव से 23.30 बजे, मरहरा से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुँचेगी।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *