Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क


24 घंटे में पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को दबोचा

कोटद्वार। पौड़ी पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

मामला 22 अगस्त की रात का है। कोटद्वार निवासी एक युवती (काल्पनिक नाम पूजा) ने नोएडा से कोटद्वार आने के लिए बला-बला ऐप से कार (संख्या UP14FB3797) बुक की थी। युवती के अनुसार, कार जब कोटद्वार पहुंची तो चालक और उसका साथी उसे बहाने से अपने किराये के मकान, सिम्बलचौड़ ले गए और वहां उससे अभद्रता व छेड़छाड़ की। किसी तरह युवती वहां से भागकर सुरक्षित पहुंची और 23 अगस्त को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन और क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने पहले आरोपियों के किराये के आवास पर दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से दोनों को 24 घंटे के भीतर ही बेल रोड, कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराए जा चुके हैं और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कपिल सोम (32) पुत्र नरेन्द्र सिंह, निवासी केशव कुंज गोविन्दपुरम, गाजियाबाद
  2. मोहित राणा (30) पुत्र कृष्ण कुमार राणा, निवासी शंकर बिहार मुरादाबाद, गाजियाबाद

पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0-209/25, धारा 75(2), 127(2) BNS

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट
  • उपनिरीक्षक दीपक पंवार
  • मुख्य आरक्षी दीपक मेवाड़
  • मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार
  • आरक्षी अमित कुमार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *