Advertisement

बागेश्वर,

नंदा राजजात यात्रा 2026 की तैयारियों हेतु बैठक सम्पन्न

आगामी वर्ष 2026 में होने वाली नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर आज जिला सभागार, बागेश्वर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशीष भटगांई बागेश्वर द्वारा की गई।

बैठक में बताया गया कि यह यात्रा जनपद बागेश्वर अन्तर्गत सिरकोट, बदियाकोट से कुवांरी एवं सोराग से बोरबलड़ा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। जिले में कुल 04 पड़ाव निर्धारित किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके कार्य-दायित्वों से अवगत कराया।

उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा से संबंधित सभी प्रस्ताव एवं योजनाएँ एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत की जाएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग जनप्रतिनिधियों से तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि नंदा राजजात यात्रा का सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, एडीएम एनएस नबियाल, डीडीओ संगीता आर्या, जिला परियोजना निर्देशक शिल्पी पंत, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी एवं अनिल सिंह रावत, तथा वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग तथा अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह यात्रा सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *