Advertisement

Samachar Saransh team network केदारनाथ यात्रा मार्ग मे फिर हुई दुर्घटना, पत्थर लगने से एक व्यक्ति की मौत।
उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं शनिवार को हुए एक बड़े हादसे में पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान परमेश्वर भीम राव खावाल पुत्र भीम राव खावाल निवासी गली नम्बर 68 4/ B वड़गां कोलहटी औरंगाबाद महाराष्ट्र उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।


शनिवार को आज समय करीब 10 बजे पुलिस चौकी गौरीकुण्ड को सुचना मिली कि गौरीकुण्ड से करीब 1 कि.मी. ऊपर श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग में छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी है।

इस सूचना पर उक्त मृत यात्री को तत्काल जिला प्रशासन की यात्रा मैनेजमेंट फोर्स एवं पुलिस द्वारा गौरीकुण्ड अस्पताल लाया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *