Advertisement


महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण


हल्द्वानी-: हल्दूचौड़ स्थिति लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.सीमा श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात नशा उन्मूलन शपथ, शौर्य दीवार पर श्रद्धांजलि, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के बीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महापुरुषों के उच्च आदर्शों को वर्तमान में अपने जीवन मूल्यों में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित किया। निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड के संदेश को वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे द्वारा झंडारोहण और राष्ट्रगान के उपरान्त प्रस्तुत किया गया। डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. नीलम कनवाल, कन्हैया भट्ट, योगेश कुमार, ईशा उप्रेती आदि ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी का इतिहास और आजादी के उपरान्त देश का विकास, स्वरचित कविता, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. हेम चन्द्र, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. भारत सिंह डोबाल, डॉ. राजेंद्र कुमार सनवाल, डॉ.पूनम मियान, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. इन्द्र मोहन पंत, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. भगवती देवी, डॉ. प्रदीप मंडल, दिनेश कुमार जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, हरीश जोशी, प्रेमा भट्ट, हेमा जीना, मुन्नी जोशी, गणेश दत्त जोशी, राकेश कुमार, जयपाल, उमाशंकर दुमका आदि महाविद्यालय के प्रध्यापक और कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, निवर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत संचालन रोवर रेंजर प्रभारी डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *