Advertisement

रेल यात्रियों को अति आवश्यकीय मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल संग्रह मौर्य ने मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया और साथ ही कहा कि अब अगले चरण में उत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन देहरादून और हरिद्वार में भी रेल परिसर में मेडिकल स्टोर की शुरुआत की जाएगी।

गुरुवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने मेडिकल स्टोर का उद्घाटन किया। यह मेडिकल स्टोर “दवा Dost” के नाम से रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित किया गए है।


रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले रेल यात्रियों एवं नगर क्षेत्र की जनता को इस मेडिकल स्टॉल का लाभ प्राप्त होगा। यह मेडिकल स्टोर 24×7 अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।
मंडल के बरेली, देहरादून एवं हरिद्वार स्टेशन पर भी शीघ्र मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *