Advertisement

पत्नी को मायके जाने से रोका, न मानी तो पति ने नदी में कूदकर दी जान

गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही शव की तलाश

बरेली

मीरगंज। रक्षाबंधन के दिन पत्नी के मायके जाने को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। पत्नी के मायके जाने से नाराज़ युवक ने आवेश में आकर नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिंधौली की गौटिया निवासी दुर्गा प्रसाद 30 बर्षीय पुत्र खेमकरन कश्यप की ससुराल रिठौरा में है। रविवार सुबह रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी अपने भाइयों को राखी बांधने मायके जाने की जिद कर रही थी। बताया जाता है कि पति ने पत्नी को जाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर पत्नी गुस्से में घर छोड़कर मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद दुर्गा प्रसाद बेहद आहत हो गया। परिवारजन के अनुसार, वह घर से निकलकर सीधे भाखड़ा नदी की ओर गया और वहां से उसने नदी में

छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कराई।

घंटों खोजबीन के बावजूद खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। दुर्गा प्रसाद तीन भाइयों में सबसे बड़ा हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *