लेवड़ा नदी में बाढ़ देखने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई वह अपने दोस्तों के साथ बेरिया दौलत रोड पर बाढ़ देखने निकला था। इस दौरान तेज बहाव में बह गया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

घटना बाजपुर कस्बे की बताई जाती है जहां रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लेवड़ा नदी में आई बाढ़ देखने दोस्तों के साथ गए 11 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रविवार को पहाड़ पर हुई बारिश से लेवड़ा नदी में बाढ़ आ गई। गांव खमरिया निवासी यश(11) दोस्तों के साथ बाढ़ देखने बेरिया दौलत रोड पर निकाला था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया। बच्चों ने देखा तो शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग एत्रित हो गए और बच्चे को ढूंढने लगे।
मशक्कत के बाद टाट वाले बाबा मंदिर के समीप बनी नहर में से किशोर को बरामद कर लिया गया। लोग बच्चे को लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। सूचना पर एसडीएम डाक्टर अमृता शर्मा, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *