Advertisement

लालकुआं-: 15 अगस्त तक प्रथम चरण में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज लालकुआं रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया इस दौरान लालकुआं रेलवे प्राथमिक पाठशाला के बच्चों ने भी जन जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी निभाते हुए रेल परिसर में यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर 5 तक रेल यात्रियों से जनसंपर्क करते हुए रेलवे के अधिकारियों के साथ-साथ बच्चों ने भी स्वच्छता अभियान को लेकर रैली निकाली तथा कूड़ा कचरा एकत्र कर यात्रियों से इस बड़े अभियान में शामिल होने का भी आह्वान किया ।
इस दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ब्रज लाल मीना, वाणिज्य अधीक्षक रवि कुमार, विक्रम पाल सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *