Advertisement

हत्याकांड के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

सितारगंज। छोटी सी बात के लिए किसान सुरजीत सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी निशांन सिंह का जब पुलिस से सामना हुआ तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मौत को क्षण भर सामने देख हत्यारा एसएसपी के सामने मौत के डर से थर थर कांपने लगा। एसएसपी बोले छोटी सी बात के लिए तुमने कत्ल किया। फिर पुलिस पर गोली चलाई। आरोपी बोला साहब मुझे माफ कर दीजिए। मौत को बहुत करीब से उसने देखा हैं।
ग्राम सैंजनी निवासी सुरजीत सिंह राणा की खेत में पानी लगाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पड़ोसी निशान सिंह ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी निशान सिंह ने सुरजीत सिंह के परिवार पर जीवन भर के लिए दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। इस हत्याकांड से सभी लोग स्तब्ध थे। एसएसपी मणिकांत मिश्र के निर्देश पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम धामी, चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बिष्ट ने फरार हत्यारे निशांत सिंह को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। आरोपी की शक्ति फार्म के जंगल में सूचना मिलने पर पुलिस की टीमों ने कांबिंग शुरू की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। हमले में टीम के सदस्य बाल बाल बचे। जवाबी फायरिंग में आरोपी निशांत सिंह के पांव में पुलिस की गोली लगी जिसके बाद वह गिर गया। पुलिस ने आरोपी को दबोचा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात पहुंचे एसएसपी मणिकांत मिश्र ने आरोपी से कहा कि तुमने छोटी सी बात पर हत्या की। पुलिस पर फायरिंग की। तभी आरोपी बोला मुझे आज पता चला कि मौत क्या होती हैं। पुलिस पर भी जो उसने फायरिंग उसकी भी आरोपी माफी मांगते हुए दिखाई दिया

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *