Advertisement

जनपद देहरादून: गलौबी नामक स्थान पर खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

सोमवार को प्रातः लगभग 04:16 बजे कंट्रोल रूम CCR देहरादून से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कोलू खेत से 1 किलोमीटर आगे गलौबी नामक स्थान के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। घटनास्थल पर फायर सर्विस व जिला पुलिस पहले से मौजूद हैं तथा SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पाया गया कि एक व्यक्ति (मनीष सिंह पुत्र श्री महेंद्र कुमार, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी जहांगीराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) लगभग 100 मीटर गहरी खाई में घायल अवस्था में पड़ा है। विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर SDRF टीम द्वारा घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया एवं 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *