समाचार सारांश टीम नेटवर्कऋषिकेश
स्थान: खैरी खुर्द, बंगला नाला क्षेत्र, ऋषिकेश
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
ऋषिकेश के खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में जलभराव की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई। टीम के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि जलभराव के कारण स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए थे।
तेज़ी से कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ ने क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों से संपर्क स्थापित किया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलभराव में कमी आ चुकी है। टीम द्वारा सतत निगरानी एवं स्थानीय निवासियों से संवाद के माध्यम से क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
