Advertisement

रेल मंत्री ने की समीक्षा, दिया निर्देश- लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर करें विशेष गाड़ियों का परिचालन

जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बंद होने के चलते जो पैसेंजर फंसे थे, उनके लिए भारतीय रेल द्वारा विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की गई ।
रेल परिचालन हेतु की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। स्थिति का पूर्ण जायजा लेने के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए गाड़ियों का परिचालन किया जाए। नियमित गाड़ियों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार विशेष गाड़ियों का भी परिचालन किया जाए। रेल मंत्री के निर्देश पर दिनांक 9 मई,2025 को जम्मू तथा उधमपुर से चार विशेष गाड़ियों का परिचालन किया गया । रेलवे ने पहली विशेष गाड़ी 04612 का परिचालन जम्मू स्टेशन से सुबह 10:45 बजे किया जिसमें 12 कोच अनारक्षित श्रेणी के और 12 रिज़र्व क्लास के लगाए गए। 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दिन में 12:45 बजे उधमपुर से रवाना हुई और जम्मू तथा पठानकोट के रास्ते नई दिल्ली आई। 22 एलएचबी कोच वाली विशेष गाड़ी का परिचालन संध्या 7:00 बजे जम्मू स्टेशन से किया गया।एक और वंदे भारत विशेष गाड़ी का परिचालन किया गया जो दिन में 3:30 पीएम बजे जम्मू से खुली और संध्या में नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी ।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *