Advertisement

नैनीताल

मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 100 वर्ग गज से नीचे के रजिस्ट्री बैनामों के प्लॉटो/भूखण्डों की जांच हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा नैनीताल, भवाली क्षेत्र में सर्वेक्षण/सत्यापन का कार्य जारी रखा।

गुरुवार को भी जिले में विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा सत्यापन का कार्य कराया गया। नैनीताल में 25 को नोटिस दिए गए,38 का सत्यापन किया गया

सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल के नेतृत्व में नैनीताल में चलाए गए सत्यापन अभियान में 38 भवनों का सत्यापन किया गया इनमें किसी का भी भवन नक्शा पास नहीं कराया था।
इसके अतिरिक्त जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा नैनीताल में पूर्व में सत्यापन के दौरान चिन्हित किए गए 25 भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण ने अवगत कराया कि इन सभी को नोटिस देकर सुनवाई का अवसर दिया गया है उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस दिया है वह जोन -2 एवं वन क्षेत्रअंतर्गत है उन्हेंपक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।उन्होंने अवगत कराया कि 25 नोटिस में 10 रुकूट कंपाउंड के तथा 15 अन्य क्षेत्र के हैं।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि इस सम्बन्ध में प्राधिकरण द्वारा एक मौका दिया जा रहा है उसके उपरांत ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *