Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क( हल्द्वानी ) रा बा इ का चोरगालिया में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम तहत आयोजित हुआ योग शिविर


11वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 उपलक्ष्य में रा बा इ का चोरगालिया में ग्राम पंचायत योग शिविर का आयोजन किया गया. योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ थीम के तहत आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सक डा त्रिलोक सिंह बिष्ट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगालिया और योगाचार्य कैलाश जोशी के दिशा निर्देशन में विद्यालय की 165 छात्राओं समस्त शिक्षिकाओं , अभिभावकों तथा ग्राम वासियों ने योग शिविर का लाभ उठाया. योगाचार्य कैलाश जोशी ने मानव कल्याण के लिए योग , स्वस्थ और संतुलित आहार को अपनाने का आह्वान किया गया.


प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर समस्त क्रिया कलापो का आधार है और आयोजित कार्यक्रम से लाभ उठाने की अपील की . ग्राम प्रधान आम खेड़ा नंदन सिंह बोरा ने योग को अपनाने के लिए छात्राओं और ग्रामीणों को प्रेरित किया। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य पर छात्राओं की चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी । विजयी छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर शोभा पंत मीनाक्षी जोशी , हेमा ताकुली कंचन जोशी आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *