Advertisement

हल्द्वानी-: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मंगलवार को हुए एक बड़े सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है । घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटेक्स क्षेत्र की बताई जाती है जहां आज दोपहर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
घटना के संबंध में काठगोदाम थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक कॉलटेक्स के पास डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया है । साथ ही परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *