Advertisement

लालकुआं क्षेत्र में आगामी मानसून के दृष्टिगत संबंधित विभागों के साथ निरीक्षण किया गया। खड्डी मोहल्ला, रेलवे कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, घोड़ा नाला समेत अन्य क्षेत्रों में जलनिकासी की स्थिति देखी गई। नगर पंचायत को तत्काल नालों की सफाई एवं सिंचाई विभाग को ड्रेनेज प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए।

रेलवे कॉलोनी में वायर मेश लगाने व नालों की सफाई हेतु रेलवे को निर्देशित किया गया। प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी व मरम्मत हेतु शिक्षा विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।

इंद्रा नगर, संजय नगर, खुरिया खत्ता, बिंदुखत्ता में भूमि कटाव व आपदा संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। 532 मी. की बाढ़ सुरक्षा दीवार हेतु DPR भेजी जा चुकी है। गौला रेंज में 3-4 संवेदनशील बिंदुओं पर चैनलाइजेशन कार्य मानसून से पूर्व प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बंगाली कॉलोनी व घोड़ा नाला में विद्युत पोलों की मरम्मत हेतु बिजली विभाग को निर्देशित किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *