देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के विपरीत मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना हुआ है। पिछले दिनों विभाग ने प्रदेश भर में अंधड़, ओलावृष्टि और तीव्र बारिश की चेतावनी दी थी लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा और उमस बनी हुई है। बादल मंडराने के कारण गर्मी बढ़ गई है और तापमान भी सामान्य से अधिक बढ़ गया हो गया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं अच्छी खासी बारिश हुई है। देहरादून में रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर के समय चटक धूप खिली रही हालांकि दिन भर बादल भी मंडराते रहे लेकिन देहरादून में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम के समय आसमान में बादल मंडराने लगे और बारिश के आसार भी बने लेकिन मौसम साफ रहा। उमस ने परेशान करके रखा।

वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह पिछले दो दिनों बारिश हो रही है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि में भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। इस दौरान ज्यादा क्षेत्र में तापमान सामान्य से ज्यादा बना है। खास करके देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *