Advertisement

चार रोज पूर्व बजट उपलब्ध होने के बाद भी शिक्षकों को वेतन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण।

नैनीताल-:
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने चार रोज पूर्व शासन द्वारा ग्लोबल बजट जारी करने के उपरांत भी जनपद नैनीताल के बेसिक शिक्षकों को 18 अप्रैल 25 तक माह मार्च,2025 का वेतन न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया है ,तथा अधिकारियों से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही शिक्षकों को माह-अप्रैल 2025 का वेतन भुगतान किया जाए क्योंकि अप्रैल माह में बच्चों के एडमिशन इत्यादि के साथ ही शिक्षकों की ईएमआई आदि का भुगतान होने के कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है|
माह मार्च 2025 का वेतन अभी तक भुगतान न होने पर जनपद नैनीताल की शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है
अगर शीघ्र ही शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो संबंधित विकासखंड के शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन आंदोलन हेतु वाध्य होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा|

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *