Advertisement

हल्द्वानी। गौलापार निवासी युवक ने शहर क्षेत्र में पहले तो एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका मोबाइल छीनकर उसके इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो लगाकर लिख दिया कि यह 2000 रुपये में बिकती है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीस शुरू कर दी है।
बनभूलपुरा निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2024 में गौलापार में रहने वाले आरोपी से उसकी बेटी की मुलाकात हुई थी, जो दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर पहले गौलापार के एक होटल में और फिर रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद, उसने किशोरी का मोबाइल छीन लिया और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट वायरल कर दी, जिसमें लिखा था, “ये 2000 रुपये में बिकती है।” इस पोस्ट ने किशोरी और उसके परिवार को सामाजिक रूप से अपमानित किया।
पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले बाजार जाते समय आरोपी ने उसे रास्ते में रोका और उसका मोबाइल छीनकर यह हरकत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की है। बताया गया कि पहले भी यह मामला हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा था, लेकिन समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। अब आरोपी के बार-बार उत्पीड़न के चलते पीड़िता ने फिर से शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने जांच तेज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *