Advertisement

देहरादून में एक लोमहर्षक कार हादसा हुआ है एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दुर्गा चौक पर खड़ी कार में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने भीषण टक्कर मारी चपेट में आई एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।हादसे का सीसीटीव फुटेज सामने आया है। जिसमें ये खौफनाक बेकाबू ड्राइविंग देख कर स्पीड का अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक भानियावाला- ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर हिमालयन और दुर्गा चौक के बीच एक कार चालक ने सामने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी। इससे खड़ी कार टक्कर लगने से घिसटते हुए करीब पचास मीटर तक चली गई। घिसटती हुई कार की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई।मृतक वृद्धा का लक्ष्मी गुनसोला (65) ब दुर्गा चौक के पास रहती थी।

वह गढ़वाल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच अचानक कार की टक्कर लगने से वृद्धा उसकी चपेट में आ गई। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर जॉली ग्रांट पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पुलिस का दावा है जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *