चकराता थाना क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Promote Your Business Here
जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक ने 10 अप्रैल को बगीचे में मजदूरी कर रही युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और समझौते का दबाव बनाया। दबाव और धमकी के कारण पीड़िता ने 10 अप्रैल की रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। सोमवार को युवती की चिकित्सकीय जांच और बयान करवाए जाएंगे।- सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता की सुरक्षा और न्याय के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है
