Advertisement

थाना रीठा साहिब क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक युवती को भाग ले जाने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

7. अप्रैल को थाना रीठा साहिब गुरुद्वारा के पास से एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा एक 15 वर्ष की नाबालिक बच्ची को भाग ले गया था। आस पास पता करने पर तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से उक्त व्यक्ति का नाम कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह निवासी ग्राम बरी थाना पुलभटा जिला उधम सिंह नगर हाल निवासी मानपुर ओझा कृष्णा नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर पता चला .

उक्त संबंध मे थाना रीठा साहिब में FIR संख्या 10/ 25 धारा 137 (2)1/ 96 BNS तथा 16/17 पोस्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश से उप निरीक्षक राधिका भंडारी चौकी प्रभारी बाजार जनपद चंपावत के सुपुर्द की गई। अपहर्ता की बरामदगी हेतु लिए पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावतश्रीमान क्षेत्राधिकारी चंपावत महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई.

उक्त टीम द्वारा अपहर्ता नाबालिग लड़की को दिनांक 10.4.2025 को अभियुक्त कृष्ण सिंह उपरोक्त के घर से सकुशल बरामद किया गया आज दिनांक 12.4.2025 को रीठा साहब पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त *कृष्ण सिंह पुत्र सोनू सिंह* उम्र 22 वर्ष, निवासी उपरोक्त को उसके घर मानपुर ओझा कृष्ण नगर शांति कॉलोनी बिलासपुर जिला रामपुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट
उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट
हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी
कांस्टेबल संदीप बोरा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *