Advertisement

लालकुआं को बाइक द्वारा लौट रहे मोटरसाइकिल सवार युवकों का वाहन डंपर की चपेट में आ गया, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां
उधम सिंह नगर में किच्छा के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बेनी नदी में जा गिरे। दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस युवक की मौत हुई है, वह लालकुआं निवासी नर्सिंग का छात्र था।
मिली जानकारी के मुताबिक अनुराग मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा और अमन कुमार पुत्र रामनरेश निवासी राजीव नगर बिन्दुखत्ता लालकुआं बाइक से सितारगंज में विवाह समारोह से शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात लगभग डेढ़ बजे हल्द्वानी रोड पर बेनी मजार के निकट एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सड़क पर गिर गई, जबकि दोनों युवक बेनी नदी में जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 108 एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुराग मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन को हायर सेंटर रेफर किया गया है

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *