रामनगर। रामनगर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से चायल हो गई।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

शुक्रवार की सुबह ग्राम नरपत नगर व्याना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश

निकासी तारुफ पुत्र फारूक खान उम्र 50 साल अपनी मां सईदा के साथ दवाई लेने बाइक से रामनगर आ रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच नेशनल हाईवे 309 रामनगर काशीपुर मार्ग के नया गांव चौहान के समीप रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही रोडवेज बस की बाइक के साथ आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तारुफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सईदा को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों

ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में मृतक के परिजन भी रामनगर पहुंचे। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया कि व्यक्ति अपनी मां को डॉक्टर के पास दवाई दिलवाने के लिए आ रहा था और अविवाहित था।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *