Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

नियमों का उल्लंघन करने वालो पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मॉडिफाईड साइलेंसर का प्रयोग करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही

मॉडिफाईड साइलेंसर लगी 27 रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल को प्रेमनगर पुलिस द्वारा किया गया सीज

थाना प्रेमनगरदेहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 29/03/25 को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र में कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों द्वारा प्रयोग की जा रही 27 रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। उक्त सभी मोटरसाइकिलो में वाहन चालकों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग किया जा रहा था तथा वाहन चलाते समय पटाखो की आवाज निकालने की क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिक़ायत की जा रही थीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *