समाचार सारांश टीम नेटवर्क देहरादून 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है नर पिशाच की इस घटना से लोगों में रोष है ।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

25 मार्च को वादिनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी की उनकी 03 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अंतर्गत धारा 65 (2) बीएनएस व 5(ड)/06 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता एंव गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26/03/25 को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्त जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला को गिरफ्तार किया गया। 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 34 वर्ष

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- म0उ0नि0 स्मृति रावत
3- म0का0 रजनी नेगी
4- का0 बृजमोहन कनवासी
5- का0 नीरज

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *