Advertisement

नदवासराय (मऊ) । कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आया है पुलिस चौकी सिकटिया क्षेत्र के सियाबस्ती निवासी घनश्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह ने कोतवाली में 18 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री ज्योति सिंह (नाबालिग)उम्र लगभग 16 वर्ष 18 मार्च की भोर में घर से गायब हो गई परिजन ने रिश्तेदारी सहित अन्य स्थानों पर खोजबीन की परंतु लड़की पता नहीं चला जिस पर पिता ने कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना में प्रार्थना पत्र दिया जिसमें कहा गया कि कोतवाली घोसी क्षेत्र के कलहापुर भीरा निवासी यूसुफ पठान पुत्र शौकत अली नाबालिक लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर बात करता था पीड़ित ने यूसुफ पठान सहित उसके मित्र टीपू पुत्र आरिफ तथा टीपू की भाभी सायरा (शिक्षिका) जो नदवासराय में ही किसी विद्यालय है अध्यापक हैं को आरोपित किया है । पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी और मंगलवार को आरोपित यूसुफ पठान के घर से ही लड़की को बरामद कर लिया। इस बाबत पुलिस चौकी सिकटिया के एस आई विकास कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लड़की यूसुफ के घर से बरामद की गई है । पुलिस नाबालिक लड़की एवं आरोपित यूसुफ पठान को लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *