Advertisement

राजस्थान से दुखद खबर सामने आ रही है चूरू। जिले के एक थाना अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ सोमवार देर शाम को मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके पड़ोस में एक महिला रहती है।

पड़ोसी होने के कारण हमारा और महिला का एक दूसरे के घर आना जाना था। महिला की अक्सर तबीयत खराब रहती थी। परिवादी ने बताया इसलिए महिला कभी-कभी रात को उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अपने पास बुला लेती थी। पड़ोसी होने के कारण पुत्री को रात्रि को उसके पास भेज देते थे। इसी विश्वास के आधार पर 23 मार्च को उसके पुत्री को महिला ने बुलाया जिस पर उन्होंने उसे वहां भेज दिया। रात करीब 2.30-3 बजे महिला के घर के बाहर मोटरसाइकिल की आवाज सुनाई दी।
बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति थे और उसकी पुत्री रो रही थी। तीनों ने उसकी पुत्री को मोटरसाइकिल से उतार कर भाग गए। परिवादी ने आगे बताया कि मोटरसाइकिल पर पड़ोसी युवक भी था और उसके साथ दो अन्य युवक थे। पुत्री रो रही थी और डरी हुई थी।

पुत्री से मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी महिला उसे अपने साथ ले गई थी। महिला के घर पर पड़ोसी युवक सहित दो अन्य लड़के थे। परिवादी ने बताया कि पुत्री ने पूछताछ में बताया कि करीब एक घंटे आपस में बातचीत करते रहे।

उसके बाद महिला ने नाबालिग को बहला फुसलाकर युवकों के साथ भेज दिया। पुत्री ने बताया कि आरोपियों ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बाद उसे घर के सामने छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *