Advertisement

चारों के सिर में मारी गोली: भाजपा नेता ने क्यों अपने ही बीवी-बच्चों को भूना यह बीमारी या फिर नेहा बनी

गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लिए लोग घर के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को एक बड़ी ही खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां गंगोह स्थित सांगाखेड़ा में एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को पर जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा नेता का नाम योगेश रोहिला है। जो पार्टी में जिला कार्यसमीति के सदस्य हैं।


हमले में बेटे और बेटी की मौत
जानकारी सामने आ रही है कि भाजपा नेता ने अपने ही घर में इस घटना को अंजाम दिया है और चारों के सिर में गोली मारी है। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लिए लोग घर के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी नेहा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

भाजपा नेता को है ये बीमारी
अभी तक की जांच में बताया जा रहा कि भाजपा नेता योगेश रोहिला बीते कई दिनों से मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं और उनका उपचार चल रहा है। बोला ये भी जा रहा है कि वह इस बीमारी की दवा भी ले रहे हैं। हालांकि अभी इस पर किसी डॉक्टर का बयान सामने नहीं आया है कि वाकई उनकी बीमारी इतनी गंभीर थी कि वो किसी की भी जान ले सकता है।
गोली मारने के बाद निकला बाहर और बोला- मैंने सबको गोली मार दी
पड़ोसियों ने बताया कि जिस घर में वारदात हुई है वहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद योगेश ने दरवाजा खोला और पुलिस को फोन करते हुए बोला- मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार दी है। हैरानी की बात यह रही कि उसने भागने की कोई कोशिश नहीं की।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि योगेश और नेहा के बीच विवाद चल रहा था। योगेश को नेहा पर किसी से अवैध संबंध का शक था। इसी गुस्से में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। हालाकि अभी इस वजह की स्थित स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से इस केस की जांच कर रही है। जब तक नेहा गवाही देने की स्थिति में नहीं आ जाती तब तक कुछ भी साफतौर पर कहना मुश्किल होगा

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *