देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पर मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती के गर्भवती होने पर मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुलिस के अनुसार गांव में 35 वर्षीय अविवाहित मूकबधिर युवती रहती है। आरोप है कि 60 वर्षीय सुरेश ने युवती से तीन बार संबंध बनाए। जिसके बाद युवती के गर्भवती होने पर जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आरोपी के बारे में बताया। बताया जा रहा है कि युवती गर्भवती है। करीब आठ माह का बच्चा गर्भ में है। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराया है।

इधर, कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि युवती के गर्भवती होने का मामला आया है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस ने अल्ट्रासाउंड कराया है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *