Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 July से

प्रयागराज। उप्र लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 को एक दिन व एक सत्र में कराने का निर्णय किया है। परीक्षा 27 जुलाई को प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा एक सत्र में सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। आरओ/एआरओ के 441 पदों पर भर्ती के लिए 10.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इससे पहले 11 फरवरी, 2024 को हुई प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद आयोग ने परीक्षा दो दिन व तीन पालियों में कराने का निर्णय किया था, जिसका अभ्यर्थी विरोध कर रहे थे। आयोग अब एक दिन में परीक्षा कराने जा रहा है। अभ्यर्थी इसे बड़ी जीत मान रहे हैं।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *