Advertisement

युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जान पड़ताल प्रारंभ कर दी है आरोपी ने पौड़ी की युवती को चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और दुष्कर्म किया है। आरोपित हरियाणा के पानीपत का निवासी है। श्रीनगर थाने से जीरो एफआईआर हरिद्वार पहुंचने पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पौड़ी जिले के श्रीनगर निवासी युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पहले तक वह हरिद्वार के सिडकुल स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत थी। तभी इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान रोहित राठी नाम के युवक से हुई थी। आरोपित ने भरोसा दिलाया कि वह उसे चंडीगढ़ लोक निर्माण विभाग में नौकरी दिलवा देगा।

इस भरोसे के चलते युवती ने उसे गूगल पे के माध्यम से कई बार पैसे भेजे। लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। कुछ समय बाद नौकरी और पैसे का तकाजा करने पर आरोपित शादी का झांसा देने लगा। आरोप है कि कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

पीड़िता ने बताया कि उसका सिम लेकर परिचितों व रिश्तेदारों से भी पैसे मांगने लगा। पीड़िता की मां ने परेशान होकर हरिद्वार थाने में शिकायत की। लेकिन आरोपित की धमकी के चलते पीड़िता ने उस समय कोई बयान नहीं दिया और मामला सुलझाने के प्रयास में समझौता हो गया।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि रोहित राठी निवासी माना रोड राजीव कालोनी समालखा पानीपत हरियाणा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *