Advertisement

Media Federation of India का 19वां मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह आयोजित, हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को मिला मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड

हल्द्वानी
दिल्ली के प्यारेलाल भवन सभागार में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 19वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड 2025 में हल्द्वानी की वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को बेस्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक और माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ के. जी. सुरेश को मीडिया गुरु के विशिष्ट पुरस्कार से नवाजा गया। दिल्ली के प्यारेलाल भवन सभागार में आयोजित समारोह में डीडी न्यूज के बहुचर्चित एंकर अशोक श्रीवास्तव को बेस्ट मेल एंकर, ज़ी न्यूज़ की ख्यातनाम एंकर शोभना यादव को बेस्ट फीमेल एंकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन, फिल्म सिटी नोएडा के संस्थापक डॉ संदीप मारवाह और आइआइएमसी के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर डॉ संजय द्विवेदी को विशेष अतिथि के बतौर मौजूद थे।

इस दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने शनिवार को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली के 19वें मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में प्रोफेसर डॉ.सचिन बत्रा की किताब व्यावहारिक पत्रकारिता के दूसरे संस्करण का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन मीडिया फेडरेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभर से चुने गए पत्रकारों, जनसंपर्क विशेषज्ञों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर जहां एक ओर पत्रकारों में खुशी का माहौल है वहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, विधायक सुमित् हृदयेश, डॉ मोहन बिष्ट, बंशीधर भगत, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी सहित पत्रकारों व गणमान्य लोगों से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *