: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 13 से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा कोलकाता से 15 से 29 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 03 फेरों हेतु किया जायेगा।
05060 लालकुआँ-कोलकाता साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 13 से 27 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.57 बजे, भोजीपुरा से 15.10 बजे, पीलीभीत से 16.00 बजे, पूरनपुर से 17.05 बजे, मैलानी से 18.30 बजे, गोला गोकरनाथ से 18.55 बजे, लखीमपुर से 19.42 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, बुढ़वल से 22.45 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, खलीलाबाद से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे से 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.17 बजे, बरौनी से 12.35 बजे, कियूल से 14.37 बजे, झाझा से 16.45 बजे, जसीडीह से 17.52 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, चितरंजन से 19.10 बजे, आसनसोल से 19.47 बजे, दुर्गापुर से 20.19 बजे, बर्द्धमान से 21.33 बजे, बैण्डेल से 22.25 बजे तथा नैहाटी से 22.55 बजे छूटकर कोलकाता 23.55 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05059 कोलकाता-लालकुआँ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15 से 29 मार्च, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को कोलकता से 05.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 05.50 बजे, बैण्डेल से 06.17 बजे, बर्द्धमान से 0735 बजे, दुर्गापुर से 08.38 बजे, आसनसोल से 09.13 बजे, चितरंजन से 09.38 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से 13.45 बजे, कियूल से 14.42 बजे, बरौनी से 16.25 बजे, समस्तीपुर से 17.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 18.35 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, छपरा से 21.40 बजे, सीवान से 22.35 बजे, थावे से 23.20 बजे, तमकुही रोड से 23.55 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.32 बजे, कप्तानगंज से 01.32 बजे, गोरखपुर से 02.45 बजे, खलीलाबाद से 03.22 बजे, बस्ती से 03.50 बजे, गोंडा से 05.50 बजे, बुढ़वल से 06.52 बजे, सीतापुर से 08.50 बजे, लखीमपुर से 09.44 बजे, गोला गोकरननाथ से 10.10 बजे, मैलानी से 10.40 बजे, पूरनपुर से 11.30 बजे, पीलीभीत से 12.35 बजे, भोजीपुरा से 13.45 बजे तथा किच्छा से 14.35 बजे छूटकर लालकुआँ 15.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *