Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क राजकीय रेलवे पुलिस के आरक्षी ने दिया ईमानदारी का परिचय,यात्री का बैग जिसमे ₹50,000 धनराशि व मोबाइल वन प्लस क़ीमत करीब ₹30000 लौटाया सकुशल ।


हरिद्वार-: रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर चैकिंग अभियान के दौरान ड्यूटीरत का0 संदीप राणा को एक लावारिस बैग मिला, जिसको थाने पर लाया गया व नाम/पता जानने के लिए बैग को खोलकर देखा तो उक्त बैग में ₹50000/धनराशि, मोबाइल वन प्लस क़ीमत करीब 30000 रुपए,बीपी मशीन, दवाईयां, पासबुक व अन्य कीमती कागजात थे। प्राप्त काग़जातो एवं जानकारी के आधार पर जीआरपी पुलिस द्वारा बैग स्वामी निवासी- हनुमानगढ़, राजस्थान को सूचना दी गई।

यात्री उपरोक्त के थाने आने पर उक्त बैग को मय धनराशि जरूरी कागजात एवं दवाई बीपी मशीन के सपुर्द किया गया।
यात्री द्वारा अपना बैग सकुशल पाकर थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस की ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा व कार्य प्रणाली की प्रशंसा की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *