महाकुंभ 2025 ने आस्था से अर्थव्यवस्था तक को किया मजबूत, दिखी सनातन की शक्ति-जयवीर सिंह

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ: 05 मार्च, 2025

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पर्यटन विभाग, यूपीएसटीडीसी (पर्यटन निगम) और पर्यटन पुलिस बल के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में आयोजित आज विशेष कार्यक्रम में मंत्री जयवीर सिंह ने उत्कृष्ट योगदान के लिए कनिष्ठ से वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य को सम्मानित किया।उप्र. के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में प्रयागराज महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम को विशेष आभार व्यक्त किया। विशेष सचिव ईशा प्रिया और निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा और पर्यटन निदेशालय के सभी कर्मचारियों की उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) और पर्यटन पुलिस बल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मंत्री जयवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सनातन पर्व महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में सभी का योगदान रहा है। भारत और चीन की आबादी के बाद महाकुंभ में जिस तरह 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का प्रयागराज में आना हुआ, वह स्वयं में अकल्पनीय है। महाकुंभ ऐसा आयोजन था जिसने भारत को सनातन संस्कृति की अखंड धारा से जोड़े रखा। आधुनिक तकनीक के साथ एकता के सन्देश ने महान आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। जयवीर सिंह ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में महाकुंभ का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत की विशिष्ट पहचान दिलायी। विश्व को एकता और बंधुत्व का संदेश दिया। विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में 66 करोड़ से अधिक की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, जो बेस्ट मैनेजमेंट के बिना संभव नहीं था। महाकुंभ के इतने बड़े आयोजन में किसी अप्रिय घटना का न होना कुशल प्रबंधन क्षमता को दर्शाता है। महिलाओं का कुम्भ क्षेत्र से अपने गंतव्य तक सकुशल वापस जाना, हमारी सफलताओं में पहले पायदान पर रहा।
प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश कुमार मेश्राम ने सम्मान समारोह में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए पर्यटन विभाग, यूपीएसटीडीसी कर्मियों और पर्यटन पुलिस बल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, महाकुंभ यादगार यादें और अद्वितीय अनुभव देकर गया है। प्रबंधन के गुर और चुनौतियों से सामना करना भी सिखाया। कुम्भ क्षेत्र आगंतुकों के अपने कर्मों की छाया से उबरने का स्थल बना। विश्व इस अद्भुत आयोजन का साक्षी बना। पर्यटन मंत्री जी के मार्गदर्शन में महा आयोजन का सफलतापूर्वक संपन्न होना हमारे लिए गर्व की बात है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *