पौड़ी

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुलिस भर्ती के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सूचना।

वर्तमान में पौड़ी के कण्डोलिया मैदान में आरक्षी जनपदीय पुलिस आरक्षी, पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा हो रही है। लगातार हो रही बारिश,खराब मौसम और भर्ती मैदान कण्डोलिया में जलभराव होने के कारण आज दिनांक 28.02.2025 को होने वाली शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन स्थगित कर आज दिनांक 28.02.2025 को होने वाली यह शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा दिनांक 05.03.2025 को करायी जायेगी। अन्य तिथियों को होनी वाली परीक्षा यथावत रहेंगी।
उक्त क्रम में अनुक्रमांक 1701652001 से 1701652500 तक कुल 500 अभ्यर्थी दिनांक 05.03.2025 को यथासमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

बागेश्वर

पुलिस/पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के पदों पर पुलिस लाईन बागेश्वर में चल रही दिनांक 28/02/2025 व दिनांक 01/02/2025 को छुटे हुये अभियार्थियो की शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा भारी वर्षा के कारण की गई निरस्त ।

दिनांक 28/02/2025 व 01/03/2025 के अभियार्थियो की शारीरिक परीक्षा पुलिस लाईन बागेश्वर में दिनांक-03/03/2025 को होगी ।

सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि भर्ती केन्द्र पुलिस लाईन बागेश्वर (माल्ता) में दिनांक- 24-02-2025 से 28-02-2025 तक जनपदीय *पुलिस (पुरुष) पीएसी/आईआरबी के पदों पर भर्ती की शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा प्रचलित है। जनपद बागेश्वर में आज दिनांक 28/02/2025 की शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा भारी वर्षा होने के कारण निरस्त की गई है । दिनांक 28/02/2025 को निरस्त की गई अभ्यार्थियो की शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा व 24/02/2025 से 27/02/2025 तक के ऐसे अभ्यर्थियों जो शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा के दौरान-चोटिल, बिमारी, अन्य अपरिहार्य तात्कालिक कारणों से प्रचलित भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं कर पाये है, उनकी शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा दिनांक-03/03/2025 को प्रातः 07.00 बजे से भर्ती केन्द्र पुलिस लाईन (माल्ता) बागेश्वर में आयोजित की जायेगी।* 

आवश्यक दस्तावेज-
24/02/2025 से 27/02/2025 तक के ऐसे अभ्यर्थियों जो शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में किन्ही कारणों से छूटे अभ्यर्थी अपने साथ पुलिस आरक्षी भर्ती का प्रवेश पत्र / दो कलर फोटोग्राफ/ लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र (शिक्षा / परीक्षा से सम्बन्धित)/चिकित्सक का प्रमाण पत्र तथा अन्य संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

चम्पावत

विज्ञप्ति

भर्ती केन्द्र पुलिस लाईन जनपद चम्पावत में आयोजित जनपदीय आरक्षी पुलिस / पीएसी / आई०आर०बी० (पुरुष) की सीधी भर्ती की शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा आज दिनांक 28-02-2025 को भारी वर्षा होने के कारण, स्थगित की जाती है। जिन अभ्यर्थियों की आज दिनांक 28-02-2025 को शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा की तिथि निर्धारित थी उनकी शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा दिनांक 02-03-2025 को सम्पन्न करायी जायेगी।

अन्य अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही करायी जायेगी। सम्बन्धित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 02-03-2025 को प्रातः 07:00 बजे तक भर्ती केन्द्र पुलिस लाईन जनपद चम्पावत में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यदि नियत तिथि पर सम्बन्धित अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होते हैं तो उसके लिये अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। उक्त के अतिरिक्त शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा हेतु कोई अग्रिम तिथि नहीं दी जायेगी

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *