दगाबाज दोस्त ने दोस्ती का भी ख्याल नहीं रखा.यूपी के मैनपुरी में एक तांत्रिक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। तांत्रिक के पत्नी के साथ मृतक का अवैध संबंध था। एक दिन तांत्रिक ने पत्नी को दोस्त के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से तांत्रिक का खून खौल उठा और दोस्त की हत्या का प्लान तैयार करने लगा। 18 फरवरी की रात मौका पाकर तांत्रिक ने दोस्त की हत्या कर दी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पशु कारोबारी परिजनों के साथ भैंस बेचने बेवर के रुई पशु मेले में आया था। जहां से वह घर वापस लौटते समय गायब हो गया। बाद में उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया।
Promote Your Business Here
थाना प्रभारी बेवर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक अमित निवासी नगला परम की दोस्ती निवासी मानपुर बिकू से थी। उसका दोस्त झाड़फूक का काम करता था। दोनों में इस कदर दोस्ती थी कि दोनों अक्सर साथ रहते थे। छह माह पहले दोस्त घर से बाहर चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसने अपनी पत्नी को दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। लेकिन उस समय ये मामला रफा-दफा हो गया। लेकिन तांत्रिक दोस्त ने अमित को मारने की प्लानिंग करने लगा। 18 फरवरी की रात अमित के पास तांत्रिक दोस्त पहुंच गया। दोनों ने मानपुर बिकू स्थित बाग में शराब पी और गांव में हो रही एक शादी में दावत भी खाई।
इसके बाद दोस्त ने तांत्रिक दोस्त, को किसी की झाड़फूंक करने की बात कहकर कमलपुर के निकट नहर पटरी के किनारे ले गया और वहां भी दोनों ने शराब पी। जब दोस्त नशे में हो गया तो तांत्रिक दोस्त ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में चाकू से गला भी काट दिया। आरोपी ने घटनास्थल का चुनाव कमलपुर के ही अपने एक झाडफूक करने वाले व्यक्ति को फंसाने के लिए किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू भी बरामद किया है
