Advertisement

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के बीच उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 की तारीख जारी कर दी है।

यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट संभवतः 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

यूके बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट इस वर्ष 20 अप्रैल, 2025 तक घोषित किए जाएंगे। यह निर्णय पिछले वर्ष के रिजल्ट में देरी के बाद लिया गया है, जिससे कई छात्रों को कॉलेज में एडमिशन लेने में समस्या हुई थी।

यूबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हैं, जो अगले महीने की 11 तारीख यानी 11 मार्च तक चलेंगी। इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 2 लाख से अधिक छात्र और छात्राएं भाग ले रहे हैं।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *