Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क (देहरादून) 26 फरवरी है और शिवरात्रि के दिन राज्य के विभिन्न जनपदों में बरसात और हिमपात के समाचार मिल रहे हैं उत्तरकाशी और चमोली जनपदों के उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और पत के वीडियो आए हैं जबकि गंगोत्री धाम में भी सुबह से बरसात हो रही है वहीं बद्रीनाथ एवं केदारनाथ क्षेत्र में भी बरसात और हिमपात की खबर है।


जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो लटके तहत राज्य के देहरादून, पिथौरागढ़,बागेश्वर ,अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून में कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने कुछ जगह में

3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 2 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसके तहत राज्य में 26 फरवरी को रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर,अल्मोड़ा,चंपावत,नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों को छोड़कर शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है जबकि 27 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,टिहरी गढ़वाल, देहरादून,पिथौरागढ़,बागेश्वर जनपदों में भारी बरसात और बर्फबारी की संभावना के साथ-साथ अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, तथा हरिद्वार,पौड़ी गढ़वाल जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 28 फरवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी वर्षा और भारी बर्फबारी के साथ-साथ देहरादून,अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशी बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है साथ ही 1 मार्च को टिहरी गढ़वाल, देहरादून,पौड़ी, गढ़वाल तथा चंपावत,नैनीताल, जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट एवं येलो अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की भी बात कही है।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *