Advertisement

नशा तस्करों के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस

लाखो रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

अभियुक्त के कब्जे से 09 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 31 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद

कोतवाली ऋषिकेश

मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार व्यापक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

     इसी क्रम में आज दिनाँक 12/02/2025 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चंद्रभागा पुल के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त कृष्णा यादव पुत्र बब्बन यादव को 31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

कृष्णा यादव पुत्र बब्बन यादव निवासी गली न0 12, शीशमझाडी थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढवाल, उम्र-22 वर्ष

अभियुक्त से बरामद माल

31 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 09 लाख रुपये)

पुलिस टीम :-

1- उ0नि0 नवीन डंगवाल
2- कानि0 भानु प्रकाश
3- कानि0 पुष्पेन्द्र कुमार
4- कानि0 मोहकम

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *