Advertisement
Oplus_131072

समाचार सारांश टीम नेटवर्क
किच्छा विधानसभा के शंकर फॉर्म में स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम स्मार्ट मीटर नहीं लगा पाई किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ , ने विद्युत विभाग से छीन कर स्मार्ट मीटर सड़क पर पटक पटक कर तोड़ दिए। इस दौरान उनकी विद्युत विभाग की टीम से जमकर नोंक झोंक हुई।

सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम शंकर फार्म में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गयी थी। गांव वालों ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए विधायक तिलकराज बेहड़ को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ कांग्रेसियो के साथ शंकर फार्म पहुंच गए। विधायक ने विद्युत विभाग की कार्यवाही का विरोध करते हुए दर्जन भर स्मार्ट छीन कर सड़क पर फेंक कर तोड़ दिए। इस दौरान विधायक ने विद्युत कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। विधायक का रौद्र रूप देख कर विद्युत कर्मी स्मार्ट मीटर की कार्यवाही को स्थगित कर मौके से निकल गए। विधायक ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी मर्जी से स्मार्ट मीटर लगाना चाहता है वह उसका विरोध नही करंगे। लेकिन जो लोग स्मार्ट मीटर नही लगाना चाहते वहाँ किसी भी कीमत पर नही लगने दिया जाएगा। इसके लिए वह जेल जाने को तैयार है। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, ओम प्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *