Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क चंपावत चौकी शारदा बैराज बनबसा में शारदा नदी के तेज बहाव में डूब रहे तीन वर्ष के बच्चे को पुलिस की टीम के द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया है रेस्क्यू किए गए बच्चे की पहचान पीलीभीत के रूप में हुई है।
रविवार को जनपद चम्पावत के चौकी शारदा बैराज, थाना बनबसा में समय करीब 11:30 बजे शारदा नदी पर बने पुल पर कुछ लोगों के जोर जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल जानकारी की गई उक्त लोगों द्वारा बताया गया कि उनका 03 वर्षीय बच्चा शारदा नदी में गिर गया है उक्त सूचना पर चौकी शारदा बैराज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए शारदा नदी की तेज लहरों के बीच अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर उक्त बच्चे को नदी के गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया । बच्चे को बचाने के लिए हड़बड़ाहट में पास में मौजूद एक व्यक्ति भी तेज पानी में कूद गया जिन्हें तैरना नहीं आता था उन्हें भी कार्यवाही कर तत्काल पानी से बाहर निकाला गया उसके पिता
द्वारा बच्चे की उम्र 03 वर्ष बताया गया। और बताया कि हम पीलीभीत के रहने वाले हैं और आज कैनाल कॉलोनी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे
पुलिस टीम द्वारा त्वरित राहत बचाव कार्य कर उक्त व्यक्ति को सुरक्षित बचाये जाने पर स्थानीय लोगों तथा उक्त बच्चे के परिजनों द्वारा द्वारा जनपद चम्पावत पुलिस और स्थानीय युवक शाहरुख पुत्र साबिर खान निवासी कैनाल कॉलोनी बनबसा का धन्यवाद करते हुए सराहना की गयी।

बचाव टीम
1: उ0 नि0 अरविन्द कुमार प्रभारी चौकी शारदा बैराज
2: शाहरुख पुत्र साबिर खान निवासी कैनाल कॉलोनी बनबसा
3: गोताखोर देवेंद्र गोस्वामी
4:हेoका0 विजय राणा
5:हेoका0 एजाज अहमद
6: का0 रमेश कांडपाल

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *