Advertisement

रोडवेज बस अड्डे के सामने से पकड़ा गया आरोपी गौरव शर्मा
मॉनिटर लिजार्ड के 4 हेमी पेनिस बरामद
हरिद्वार। वन विभाग ने हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे के सामने से मॉनिटर लिजार्ड के हेमी पेनिस (गुप्तांग) के साथ एक आरोपी तस्कर को पकड़ा है। आरोपी गौरव शर्मा रुड़की में पनियाला रोड स्थित शिवपुरम वेस्ट का निवासी है। मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई में आरोपी तस्कर के कब्जे से वन विभाग ने 4 नग हेमी पेनिस बरामद किए हैं।

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मॉनिटर लिजार्ड शेड्यूल 1 के तहत संरक्षित है। उसका शिकार गैर कानूनी है। बावजूद इसके अपने हेमी पेनिस के चलते इस बेजुबान जीव का शिकार बढ़ गया है। राजा जी पार्क, हरिद्वार, देहरादून और हिमालय की तलहटी से लेकर गंगा के मैदानों में ये पाया जाता है। इसके हेमी पेनिस ( गुप्तांग ) का प्रयोग तंत्र मंत्र, जादू टोना में होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि औषधि में भी इनका प्रयोग होता है, हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है। ऐसे में इस बेजुबान का जमकर शिकार हो रहा है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *