Advertisement

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सांकरी से ओसला जा रही एक यूटिलिटी तालुका के समीप खाई में जा गिरी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल के लिए रवाना किया। तीनों घायलों में गंभीर घायल एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य सामान्य घायल हैं।

तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शाम को एक यूटिलिटी सांकरी से ओसला जा रही थी। तालुका के समीप तुगडिया नामे तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में जा गिरा। घटना में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान गंभीर घायल बृस्तु लाल (32) पुत्र चंद्रु निवासी ओसला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, वाहन चालक राकेश कुमार (29) निवासी स्वाण डाकपत्थर विकासनगर और प्रदीप लाल (24) निवासी ओसला सामान्य घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *