समाचार सारांश टीम नेटवर्क

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

सेटरिंग गोदाम से सेटरिंग की प्लेटे चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से 11 सेटरिंग की प्लेटें व घटना मे प्रयुक्त वाहन ऑटो किया बरामद ।

कोतवाली पटेलनगर

दिनांक 25-01-2025 को वादी श्री इरशाद अहमद पुत्र श्री अमीर हुसैन निवासी शिमला एन्क्लेव सेवलाकला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना पटेल नगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि उनके शिमला एन्क्लेव स्थित सेटरिंग गोदाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सेटरिंग की प्लेटे चोरी कर ली गई हैं, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पटेलनगर पर तत्काल *मु0अ0सं0-48/2025 धारा 305(ए) बीएनएस* पंजीकृत किया गया। 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी।  साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त नमन भट्ट पुत्र संजय भट्ट निवासी देहराखास टीएचडीसी कालोनी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष को घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो संख्या: *यू0के0-07-टीडी-6440 तथा  चोरी की गई 11 सेटरिंग प्लेटों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा कोई काम धंधा न होने तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त चोरी की सेटरिंग प्लेटों को वो सस्ते दामों में बेचने की फिराक में था।

नाम पता अभियुक्त:

नमन भट्ट पुत्र संजय भट्ट निवासी देहराखास THDC कालोनी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष ।

बरामदगी माल विवरण
1- घटना में चोरी की गई सेटरिंग प्लेट: 11
2- घटना मे प्रयुक्त वाहन ऑटो सं0: यू0के0-07-टीडी-6440

पुलिस टीम-
1- अ0उ0नि0 मोहन सिह
2- कानि0 पंकज रावत
3- कानि0 अमित राणा

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *